PP NEWS LINE DESK : Traffic Police ने आज तीन Cab Drivers के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जो NH-44 पर जारी Traffic Advisory की धज्जियाँ उड़ा रहे थे और यात्रियों से approved fare से ज़्यादा वसूल रहे थे। Advisory के मुताबिक 15 सितंबर को केवल down-movement की इजाज़त थी, लेकिन सुबह करीब 10 बजे Jagti (IIM Jammu के पास) लगाए गए Traffic Naka पर तीन commercial Swift Cabs (Reg. No. JK06C-0915, JK17A-6305 और JK17A-6364) पकड़े गए, जो यात्रियों को Doda–Kishtwar की ओर ले जा रहे थे।
जाँच के दौरान ड्राइवर न सिर्फ advisory का उल्लंघन करते पाए गए बल्कि Traffic Cops के साथ बदसलूकी भी करने लगे और documents दिखाने से इंकार कर दिया। तीनों को तुरंत हिरासत में लेकर Police Station Nagrota भेजा गया। गिरफ्तार ड्राइवरों की पहचान Abdul Gafoor (Bhala, Gandoh), Aqib Hussain Bhat (Berwar, Kishtwar) और Mohd. Tayab (Chatroo, Kishtwar) के रूप में हुई है।
इस मामले में FIR No. 195/2025 U/S 132/126(2) BNS, 177/179/201 MV Act दर्ज की गई है और तीनों गाड़ियाँ भी जब्त कर ली गई हैं। Traffic Police ने साफ किया है कि जो भी चालक Traffic Advisory का उल्लंघन करेगा या यात्रियों से overcharging करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से appeal की गई है कि वे केवल authorized transporters का ही इस्तेमाल करें और नियमों का पालन करें।
